Latest News

देश और दुनिया के इतिहास में क्या योगदान है 20 दिसंबर का, जानिये आज का इतिहास

Neemuch Headlines December 20, 2022, 9:09 am Technology

20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

2007 - पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।

1999 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।

1998 - 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को 'स्टार टाइम पत्रिका' ने 'मैन ऑफ़ दी इयर' घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।

1993 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

1991 - पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

1990 - भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।

1988 - संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1985 - तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।

1976 - इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1973 - यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

1971 - जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1963 - जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

1959 - भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।

1957 - गोरख प्रसाद ने पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित 'हिंदी विश्वकोश' कासंपादन भार ग्रहण किया।

1956 - अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।

1955 - भारतीय गोल्फ संघ का गठन।

1951 - ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।

1946 - महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।

1924 - जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

1919 - अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।

1830 - ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

1780 - ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

1757 - लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :-

1960 - त्रिवेंद्र सिंह रावत - उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री।

1952 - राजकुमार सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1949 - कैलाश शर्मा - एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।

1936 - रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1871 - गोकरननाथ मिश्र, भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ,

नेता और न्यायविद। 20 दिसंबर को हुए निधन :-

2010 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1968 - सोहन सिंह भकना - भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक।

Related Post