Latest News

आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति जानिए देश विदेश का इतिहास

Neemuch Headlines December 11, 2022, 7:04 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1845 : पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का।

1911 : मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान' है।

1931 : आध्यात्मिक गुरु रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।

1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।

1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।

1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।

2001 : भारतीय सिनेमा के दिग् गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा। 

Related Post