Latest News

युक्ता मुखी के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर जयललिता के निधन तक, इतिहास में घटीं ये अहम घटनाएं

Neemuch Headlines December 5, 2022, 7:53 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 5 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1898: भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

1941: प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969: निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971: भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1998: रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999: युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 4 दिसंबर: भारतीय नौसेना ने तबाह किया था कराची पोर्ट

2001: अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2005: ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।

2013: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला का निधन।

2016: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

Related Post