Latest News

आज का इतिहास: प्रियंका चोपड़ा बनीं म‍िस वर्ल्‍ड, जान‍िए 30 नवंबर की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

Neemuch Headlines November 30, 2022, 9:21 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह

1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।

1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने

1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 :बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008 : मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

Related Post