Latest News

आज का इतिहास: मार्गरेट थैचर ने छोड़ा था पद, गुजराल ने दिया था इस्‍तीफा, 28 नवंबर से जुड़ी अन्‍य प्रमुख घटनाएं

Neemuch Headlines November 28, 2022, 9:18 am Technology

 देश दुनिया के इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

1990 : ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

1994 : नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।

1997 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 93.51 लाख के पार पहुंचे।

Related Post