Latest News

आज ही के दिन सन् 1926 में जन्मे थे आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं, जाने देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines November 23, 2022, 6:59 am Technology

1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया.

1926 : आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ.

1936 : फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित.

1937 : देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन.

1946 : बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत.

1980 : इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत.

1983 : भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन. यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया.

1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे.

1990 : ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के ऑक्सफर्ड में निधन. डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता है.

1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण. ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा.

2001 : इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया.

2002 : नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया.

2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।

Related Post