Latest News

आज का इतिहास: पॉली उमरीगर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक, जानिए 20 नवंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Neemuch Headlines November 20, 2022, 9:45 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारिख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1750 : टीपू सुलतान का जन्म।

 1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निमोनिया से निधन।

1917 : कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टीच्यूट की स्थापना।

1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन

1985 - माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।

1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।

1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।

Related Post