Latest News

आज का इतिहास: हैरी पॉटर सीरीज की पहली फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए 4 नंवबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Neemuch Headlines November 4, 2022, 8:33 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 4 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1936 : प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।

1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची।

1979 : ईरान में बंधक संकट की शुरूआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।

1980: हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

1995 : शिमोन पेरेज और यासर अराफात के साथ

1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।

2001 : जे के रोलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन का लंदन में प्रीमियर।

2008 : डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।

2018 : यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे की मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया। संबंधित स्टोरीज़ हैरी पॉटर के अभिनेता क्रिस रैंकिन ने प्रेमिका के साथ सगाई की कई अंगों के काम नहीं करने के कारण हॉलीवुड अभिनेता की हुयी मौत

Related Post