Latest News

हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद का आज ही है जन्मदिन, जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज का विशेष दिन

Neemuch Headlines August 29, 2022, 9:16 am Technology

1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।

1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया। 1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1905- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म।

1914 - न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।

1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की, फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।

1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने1 469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945 - ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1953- सोवियत संघ (अब रूस) ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।

1976 - बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन।

1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्स बर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

2012- चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 21 लापता हो गए।

2012 - मिस्र में सेना के ऑपरेशन ईगल अभियान में 11 संदिग्ध आतंकवादी मारे गये।

2014- फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबराे का निधन।

2018 - जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

Related Post