Latest News

भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान देने वाले क्रिकेटर सौरव गांगुली आज ही के दिन जन्मे, जानिए देश और दुनिया की आज की बड़ी घटनाएं

Neemuch Headlines July 8, 2022, 8:19 am Technology

8 जुलाई के दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाए घटी, आज के दिन क्या-क्या महत्वपूर्ण हुआ आइए जानते है--- 1

497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से समुद्र के रास्ते भारत आने वाले पहले यूरोपीय बने.

1776: कर्नल जॉन निक्सन ने पहली बार अमेरिका में स्वतंत्रता की घोषणा को सार्वजनिक रूप से पढ़ा.

1792: फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी.

1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन रिसर्च करने सेंट हेलेना पहुंचे थे.

1914: वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु का जन्म हुआ था.

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद कर दिऐ थे.

1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन.

1972: कप्तान के रूप में भारतीय क्रिकेट को नई गति देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म.

1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन.

2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन.

2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार का निधन हुआ.

Related Post