आज ही के दिन जाने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 10, 2025, 11:34 am Technology

10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँओ का ब्यौरा इस प्रकार हैं -

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी भारतीय युद्ध की समाप्ति ।

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818- अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846- अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 - सोवियत नेता लियो ट्रॉटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1921- काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।

1943 द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक ट्यूनिशिया की सीमा पर पहुंचे।

1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 देहांत। सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का

1989 अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत। सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान ।

1992 अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर 'डीप ब्ल्यू' ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998 पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसैन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति -

1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्रायः सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।

1935 परमानन्द श्रीवास्तव हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1916 - दरबारा सिंह पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रसिद्ध लेखक थे। 10 फ़रवरी को हुए निधन

-1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' प्रसिद्ध हिन्दी कवि। 1995- गुलशेर ख़ाँ शानी प्रसिद्ध साहित्यकार

1858 - राजा बख्तावर सिंह मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।

Related Post