Latest News

आज ही के दिन देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 7, 2024, 8:14 am Technology

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँओ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

2007 यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।

2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन

2002 - तुर्की की अजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं। कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।

2001 कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

1995 - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी। भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।

1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1970- पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।

1856 देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया।

1825 भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज' कोलकाता पहुंचा

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति -

1954 अर्जुन राम मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं।

1924 - मारियो सोरेस पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति

1889 - राधाकमल मुखर्जी आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान ।

1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।

1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी भारतीय क्रांतिकारी थे।

7 दिसंबर को हुए निधन -

2019 - स्वयं प्रकाश हिंदी साहित्यकार थे।

2016 - चो रामास्वामी भारतीय अभिनेता, कॉमेडी कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।

2003 - बेगम आबिदा अहमद भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी ।

1977 - दीप नारायण सिंह बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे

1782 - हैदर अली 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव - सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Related Post