Latest News

जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

Neemuch headlines December 5, 2023, 4:23 pm Technology

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर के श्यामनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे में 2 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह घर पर थे। तभी स्कूटर पर सवार बदमाश वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर श्यामनगर इलाके में 4-5 हथियारबंद गोगामेड़ी के घर में घुसे और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गोगामेड़ी, उनके एक गार्ड एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है। आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त... और अधिक दिखाएं राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस की हार के लिए गलत टिकट वितरण और करणी सेना की अनदेखी को जिम्मेदार बताया था।

Related Post