महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल के दाम गिरे, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव?

neemuch headlines October 9, 2023, 12:50 pm Technology

नई दिल्ली। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 88.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेज गिरावट दिख रही है। यहां पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 84 पैसे गिरकर बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 84 पैसे की गिरावट के साथ बिक रहा है। बिहार, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में भी कीमतों में गिरावट दिख रही है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ बिक रहे हैं। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल- डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Related Post