Latest News

20 सालों में इंदौर में पांच भाजपा नगर अध्यक्षों को मिला सांसद, विधायक का टिकट, इस बार फिर दावेदारी

Neemuch headlines August 27, 2023, 9:07 pm Technology

इंदौर। इस बार भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे पांच नंबर विधानसभा से टिकट की दावेदारी जता रहे है। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र मे लगे संगठन के बैनर,पोस्टर्स में वे नजर आ रहे है। रणदिवे का कहना है कि संगठन जो जिम्मेदारी देता है, उसे सभी कार्यकर्ता निभाते है। इंदौर में जो नेता भाजपा का नगर अध्यक्ष बनता है, वह यह मानकर चलता है कि उसकी राजनीति अब चमकेगी, लेकिन सभी नेता खुशकिस्मत नहीं है। कुछ नेता नगर अध्यक्ष की कुर्सी से हटने के बाद खाली हाथ रहे। सबसे ज्यादा फायदे में पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी रहे। वे इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन भी बने और बाद में उन्हें सांसद का टिकट भी मिला।

इस बार भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे है। इस क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे है। इस बार उनकी दावेदारी का विरोध हो रहा है। 20 सालों में भाजपा के आठ नगर अध्यक्ष रहे। उनमें से पांच को विधायक सांसद का टिकट भी मिला और चार ने चुनाव भी जीता। सबसे ज्यादा कार्यकाल महेंद्र हार्डिया का रहा। वे विधायक बनने के बाद भी नगर अध्यक्ष रहे। उनके हटने के बाद रमेश मेंदोला भाजपा नगर अध्यक्ष बने। बाद में उन्हें पार्टी ने दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। वे चुनाव भी जीते। इसके बाद सुदर्शन गुप्ता नगर अध्यक्ष रहे और एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। मधु वर्मा को भी पार्टी ने राऊ से टिकट दिया था, लेकिन वे हार गए। इस बार फिर पार्टी ने उन पर दांव लगाया है।

Related Post