Latest News

इंदौर बना बेस्ट स्मार्ट सिटी 2022, राज्यों में मध्य प्रदेश रहा अव्वल

Neemuch headlines August 25, 2023, 4:39 pm Technology

इंदौर ।को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड, देश के 100 शहरों में इंदौर ने एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। सूरत और आगरा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं राज्यों में मध्य प्रदेश रहा अव्वल और तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर की निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने वेबदुनिया को बताया कि इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड मिला है। इंदौर यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शहर में होने वाले इंदौर कॉन्क्लेव में दिया जाएगा। इंदौर के लिए यह गौरव की बात है। इसके साथ ही इंदौर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 7 अवाईस मिले हैं।

Related Post